यूपी-बिहार में देर रात लगे भूकंप के तेज झटके, इस जगह पर था सेंटर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी-बिहार में भूकंप के झटके।

Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
यूपी-बिहार में भूकंप के झटके।

देर रात यूपी और बिहार दोनों राज्यों के कई हिस्सों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। वहीं भूकंप की वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, सुबह 2.51 बजे काठमांडू से 65 किमी पूर्व में सिंधुपालचौक जिले में कोडारी राजमार्ग पर रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। देर रात एक के बाद एक दो झटके महसूस किए गए। एक भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू के पास रहा तो वहीं दूसरा बिहार बॉर्डर के पास। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता क्रमश: 6.1 और 5.5 मापी गई है। 

क्यों आते हैं भूकंप?

हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनजीवन को उठाना पड़ता है। भूकंप से मकानें गिर जाती हैं, जिसमें दबकर हजारों लोगों की मौत हो जाती है।

भारत में क्या हैं भूकंप के जोन

भूगर्भ विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के कुल भूभाग के लगभग 59 फीसदी हिस्से को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। वैज्ञानिकों ने भारत में भूकंप क्षेत्र को जोन-2, जोन-3, जोन-4 व जोन-5 यानी  4 भागों में विभाजित किया है। जोन-5 के इलाकों को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है, जबकि जोन-2 कम संवेदनशील माना जाता है। हमारे देश की राजधानी दिल्ली भूकंप के जोन-4 में आती है। यहां 7 से अधिक तीव्रता के भी भूकंप आ सकते हैं जिससे बड़ी तबाही हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 

असम की धरती से कांग्रेस के नेताओं ने भरी हुंकार, कहा- ‘एकजुट होकर करेंगे BJP से मुकाबला’

भोपाल गैस त्रासदी: अब राख हो जाएगा यूनियन कार्बाइड कारखाने का कचरा, सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

Latest India News

Source link

Agm News 24
Author: Agm News 24

Leave a Comment

और पढ़ें

IAS Officers Transfer : बदलीचा धमाका! राज्यातील 25 आयएएस अधिकाऱ्यांच्या बदल्या; पाहा संपूर्ण यादी एका क्लिकवर IAS Officers Transfer News: राज्य सरकारने एकाच वेळी 25 वरिष्ठ सनदी अधिकाऱ्यांच्या (IAS) बदल्यांचे आदेश जारी केले आहेत.

सडक अर्जुनी येथे एकल महिला सक्षमीकरण कार्य शाळेचे आयोजन,(२३० महिलांना साडीचोळी चे वाटप),एकल महिलांसाठी महिला सक्षमीकरण व स्वावलंबन कार्यशाळा आयोजित करणारी पहिली सडक अर्जुनी नगरपंचायत ठरली राज्यात पहिली

मांडोदेवी देवस्थानमध्ये ३४व्या सर्वजातीय सामूहिक विवाहात लक्ष्‍यापेक्षा अधिक १९१ जोडपी विवाहबद्ध माँ मांडोदेवी धार्मिक पर्यटनस्थळाचे भव्य रूपांतरण घडविण्यास आम्ही कटिबद्ध — राज्य मंत्री एड. आशिष जायसवाल सामूहिक विवाह समिती दोन कुटुंबांचा वेळ व खर्च वाचवणारे महत्त्वाचे व्यासपीठ — आमदार विनोद अग्रवाल

IAS Officers Transfer : बदलीचा धमाका! राज्यातील 25 आयएएस अधिकाऱ्यांच्या बदल्या; पाहा संपूर्ण यादी एका क्लिकवर IAS Officers Transfer News: राज्य सरकारने एकाच वेळी 25 वरिष्ठ सनदी अधिकाऱ्यांच्या (IAS) बदल्यांचे आदेश जारी केले आहेत.

सडक अर्जुनी येथे एकल महिला सक्षमीकरण कार्य शाळेचे आयोजन,(२३० महिलांना साडीचोळी चे वाटप),एकल महिलांसाठी महिला सक्षमीकरण व स्वावलंबन कार्यशाळा आयोजित करणारी पहिली सडक अर्जुनी नगरपंचायत ठरली राज्यात पहिली