आमगांव में शिवसेना का विराट मेळावा, सुरेंद्र नायडू के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं का जोशपूर्ण प्रवेश “सुरेंद्र नायडू आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारों से गूंजा सभागृह, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आमगांव(लोकेश फुंडे):——————————————————-

दिनांक 11 अप्रैल 2026, शनिवार को आमगांव स्थित भवभूति सभागृह, देवरी रोड में शिवसेना कार्यकर्ता मेळावा का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में शिवसैनिकों एवं युवाओं की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को शिवसेनामय बना दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व शिवसेना जिला प्रमुख गोंदिया सुरेंद्र नायडू के मार्गदर्शन में किया गया। उनके नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने शिवसेना में प्रवेश कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की। इस दौरान “सुरेंद्र नायडू आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से सभागृह गूंज उठा और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

अपने संबोधन में सुरेंद्र नायडू ने शिवसैनिकों को संगठन की विचारधारा पर अडिग रहने, जनसमस्याओं के निराकरण हेतु तत्पर रहने तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ शिवसेना की नीति-रीति को जन-जन तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. श्री. किरण पांडव (पूर्व विदर्भ संपर्क प्रमुख) ने की, जबकि उद्घाटन मा. विलासजी चावरी (लोकसभा संपर्क प्रमुख) के हस्ते संपन्न हुआ। विशेष अतिथि के रूप में मा. सहसरामजी कोरोटे, मा. मनोहरजी चंद्रिकापुरे, सोनू कूथे (जिला प्रमुख गोंदिया) एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महिला आघाड़ी की सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। साथ ही अल्पसंख्यक सेना एवं दलित सेना का गठन कर सभी को विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। शिवसेना के विभिन्न पदों पर भी नियुक्तियां की गईं, जिसमें कुमार नायडू, मयूर मानकर, अमूल फाये, खुशाल अरोरा, रज्जाक पठान, अमन घाची, विजय राणे एवं अन्य शिवसैनिकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन लकी लोकेश फुंडे द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं ऊर्जावान तरीके से आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित शिवसैनिकों का आभार व्यक्त किया गया।

➡️ मेळावे की खास बातें:
• सैकड़ों युवाओं ने शिवसेना में किया प्रवेश
• अल्पसंख्यक सेना व दलित सेना का गठन
• विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां
• महिला आघाड़ी की सक्रिय भागीदारी
• जोशीले नारों से गूंजा सभागृह

Agm News 24
Author: Agm News 24

और पढ़ें

💐विश्वरत्न महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या 135 व्या जयंतीनिमित्त जयंतीनिमित्त समस्त जनतेला हार्दिक शुभेच्छा… 💐 शुभेच्छुक- इंजि. आनंद लक्ष्मणरावजी चंद्रिकापुरे,सचिव,भारतीय जनता पार्टी,गोरेगाव

“सामूहिक विवाह की परंपरा को बनाए रखें” – विधायक संजय पुराम,साखरीटोला में कुणबी समाज का भव्य सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न,समाज भवन के लिए कुल 60 लाख रुपये के फंड की घोषणा,8 जोड़े बंधे विवाह सूत्र में