“सामूहिक विवाह की परंपरा को बनाए रखें” – विधायक संजय पुराम,साखरीटोला में कुणबी समाज का भव्य सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न,समाज भवन के लिए कुल 60 लाख रुपये के फंड की घोषणा,8 जोड़े बंधे विवाह सूत्र में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंदिया(निखिल अनिल मुनीश्वर):————————————————-

गोंदिया जिल्हे के सालेकसा तहसील अंतर्गत आने वाले साखरीटोला/सातगावं मे युवा कुणबी समाज सेवा समिति द्वारा पिछले 23 वर्षों से आयोजित किया जा रहा सामूहिक विवाह समारोह इस वर्ष भी भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। 12 अप्रैल 2026 को आयोजित इस समारोह में 8 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। हजारों समाजबंधुओं तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सुबह 11:05 बजे हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय पुराम ने अपने संबोधन में कहा कि सामूहिक विवाह समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने इस परंपरा को बनाए रखने की अपील करते हुए समाज भवन के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य माजी मंत्री डॉ. परिणय फुके ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए 20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की, वहीं सांसद डॉ. नामदेव किरसान ने किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सामूहिक विवाह के महत्व को रेखांकित किया और समाज भवन के लिए 15 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। इस प्रकार कुल 60 लाख रुपये के फंड की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर ने शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनील मेंढे, पूर्व विधायक सहसराम कोरोटे, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विजय शिवणकर, डॉ. नोव्हिल ब्राम्हणकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित रहकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
इसके अलावा समारोह में पूर्व विधायक भेरसिंग नागपुरे, नगर परिषद सदस्य प्रफुल अग्रवाल, सालेकसा नगर परिषद अध्यक्ष विजय फुंडे, उपाध्यक्ष कुंदन बहेकार, पूर्व जिला परिषद सभापति सविता पुराम, जिला परिषद सदस्य उषा मेंढे, वंदना काले, लक्ष्मी तरोने, पूर्व सभापति लता दोनोंडे, पंचायत समिति सदस्य रेखा फुंडे, इंजीनियर सुनील तरोने, लीलाधर पाथोडे, अनिल मुनीश्वर,

संपत सोनी, काशीराम हुकरे, बाबा कटरे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
समिति के संस्थापक पदाधिकारी प्रभाकर दोनोंडे, भूमेश्वर मेंढे, कमलबापू बहेकार, रमेश चुटे, युगराम कोरे की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष संतोष बोहरे, पृथ्वीराज शिवणकर, देवराम चुटे, अरविंद फुंडे, रामदास हत्तीमारे, प्रमोद कोरे, नरेश कावरे, चंद्रकुमार बहेकार, विवेक बंडूभाऊ बहेकार,योगेश बहेकार, प्रेम कोरे, जी.डी. भांडारकर, देवराज खोटेले, शामलाल दोनोंडे, अनिल काले, प्रेमलाल ठाकरे, मोहन दोनोंडे, नितीन शिवणकर, इंदूताई कोरे, टीनाताई चुटे, किरणताई कोरे, सविता येटरे, स्वाती फुंडे, प्रतिभा मेंढे, मंजुषा दोनोंडे, माया चुटे, वंदना चुटे, चेतनबाई कोरे, प्रणिता बहेकार, अनिता बोहरे, सरिता बोहरे, दीपिका कोरे, राधाबाई बहेकार, प्रमिला दोनोंडे, नूतन फुंडे, वैशाली मेंढे, अरुणा मेंढे सहित महिला मंडल और सभी पदाधिकारियों ने विशेष परिश्रम किया।
कार्यक्रम में भोजन, पानी और बैठने की उत्तम व्यवस्था की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रभाकर दोनोंडे ने रखा, संचालन देवराम चुटे ने किया तथा अंत में आभार कमल बहेकार ने व्यक्त किया।

Agm News 24
Author: Agm News 24

और पढ़ें

💐विश्वरत्न महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या 135 व्या जयंतीनिमित्त जयंतीनिमित्त समस्त जनतेला हार्दिक शुभेच्छा… 💐 शुभेच्छुक- इंजि. आनंद लक्ष्मणरावजी चंद्रिकापुरे,सचिव,भारतीय जनता पार्टी,गोरेगाव

“सामूहिक विवाह की परंपरा को बनाए रखें” – विधायक संजय पुराम,साखरीटोला में कुणबी समाज का भव्य सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न,समाज भवन के लिए कुल 60 लाख रुपये के फंड की घोषणा,8 जोड़े बंधे विवाह सूत्र में

आमगांव में शिवसेना का विराट मेळावा, सुरेंद्र नायडू के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं का जोशपूर्ण प्रवेश “सुरेंद्र नायडू आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारों से गूंजा सभागृह, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर