•


गोंदिया (अनिल मुनीश्वर):—-
आज जय श्री महाकाल सेवा समिति, एवं सर्व समाज मोक्षदांत सेवा समिति गोंदिया की ओर से पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर किन्नर समाज के हस्ते बाबा श्री महाकाल जी का रुद्राभिषेक, पूजन-पाठ एवं महाआरती का आयोजन श्रद्धाभाव एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया।
इस पावन अवसर पर सांसद श्री राजेंद्र जैन जी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने बाबा श्री महाकाल जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया व बाबा महाकाल का स्मरण करते हुए सभी के जिवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
महाआरती दरम्यान सर्वश्री देवेंद्रनाथ चौबे, युवा नेता रोहित अग्रवाल, नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, नगरसेवक लोकेश (कल्लू) यादव, पोलीस निरीक्षक बोरकुटे, पोलीस निरीक्षक किशोर पर्वते, मुख्याधिकारी बोरकर, बंटी मिश्रा, देवेश मिश्रा, पंकज मिश्रा, अजय यादव, स्वाती यादव, अमित झा, ज्ञानेश्वर पितोडे, मुकेश वटवाणी, भूमी वटवाणी, दीपक सिक्का, गोपाल शर्मा, मोनिका कनोजिया, रेखा वर्मा, रिचा यादव व बढते कदम, नेत्र मित्र मंडल, दामिनी संघटन सहित के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में भाविक भक्त उपस्थित थे।









