*जयस्तंभ चौक के पुराने बस स्टॉप के आधुनिक नवनिर्माण व सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन*
*सांसद राजेंद्र जैन व विधायक विनोद अग्रवाल के शुभहस्ते हुआ भूमिपूजन*
गोंदिया(अनिल मुनीश्वर):-
शहर के प्रमुख केंद्र स्थल जयस्तंभ चौक स्थित पुराने बस स्टॉप के विकास, सौंदर्यीकरण एवं आधुनिक नवनिर्माण कार्य का भूमिपूजन आज सांसद श्री राजेंद्र जैन एवं विधायक श्री विनोद अग्रवाल के शुभहस्ते संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर परिषद के नगरसेवक, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक प्रमुखता से उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री राजेंद्र जैन ने कहा कि, गोंदिया शहर के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति देने के प्रयास सांसद श्री प्रफुल पटेलजी के माध्यम से जारी हैं। सर्व सामान्य नागरिकों की सुविधा हेतु समृद्धि महामार्ग, हवाई सेवा तथा रेल वे से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुंबई-नागपुर-गोंदिया समृद्धि महामार्ग का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही राष्ट्रीय महामार्ग के माध्यम से गोंदिया के साथ बालाघाट, आमगांव, देवरी एवं कोहमारा क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी
मजबूत होने से नागरिकों के आवागमन को और अधिक सुविधा मिलेगी।जयस्तंभ चौक स्थित पुराने बस स्टॉप के आधुनिक स्वरूप में नवनिर्माण एवं सौंदर्यीकरण से यात्रियों और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।









