Edition

📅
-- --:--:--

सेवा ही परमो धर्म : दिव्यांगजनों की सेवा मेरा सौभाग्य, उनकी खुशी, मेरा सबसे बड़ा उपहार- विधायक विनोद अग्रवाल _विधायक विनोद अग्रवाल ने 56 दिव्यांगजनों को बैटरी रिक्शा, श्रवण यंत्र व व्हीलचेयर भेंट कर मनाया जन्मदिन_ 56 मित्रों ने किया रक्तदान, भाजयुमो ने जिलेभर में लगाए 5600 पौधे

👇बातम्या ऐकण्यासाठी येथे क्लिक करा

 

 

गोंदिया (अनिल मुनीश्वर )4 जून।

गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विनोद अग्रवाल ने अपना 56वां जन्मदिन सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाते हुए दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए। फुलचुर स्थित जलाराम लॉन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने 56 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित रिक्शा, 56 जरूरतमंदों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर भेंट स्वरूप प्रदान कर उनके जीवन को सुगम बनाने का प्रयास किया।

 

जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए पहचाने जाने वाले विधायक विनोद अग्रवाल ने जन्मदिन को उत्सव की बजाय सेवा का माध्यम बनाते हुए दिव्यांगजनों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया। कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों तथा समर्थकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजनों की सहायता करना उनके लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है। उन्होंने कहा, “आज दिव्यांग भाई-बहनों को बैटरी रिक्शा, श्रवण यंत्र और व्हीलचेयर प्रदान कर जो खुशी उनके चेहरे पर दिखाई दे रही है, वही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है और यह कार्य मैं जीवनभर करता रहूंगा।”

 

कार्यक्रम की एक विशेष पहल रक्तदान शिविर रही। विधायक अग्रवाल ने अपने समर्थकों से पुष्पगुच्छ एवं उपहार लाने के बजाय रक्तदान करने की अपील की थी। उनकी इस अपील का सकारात्मक प्रतिसाद देते हुए 56 मित्रों एवं समर्थकों ने रक्तदान कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शिविर के सफल आयोजन में बाई गंगाबाई शासकीय जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक तथा शासकीय मेडिकल कॉलेज की टीम का विशेष सहयोग रहा।

 

वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा गोंदिया द्वारा विधायक के 56वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिलेभर में 5600 पौधारोपण का संकल्प लिया गया। युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

भीषण गर्मी के बावजूद गोंदिया विधानसभा क्षेत्र सहित जिलेभर से हजारों नागरिक जलाराम लॉन पहुंचे और विधायक विनोद अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन में सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण की भावना प्रमुख रूप से देखने को मिली।

agmnews24
Author: agmnews24

Social share icon buttons

Share करें

✓ Link copy हो गया!

अधिक वाचा

महाराष्ट्र राज्य वनरक्षक वनपाल संघटना नागपूर शाखा गोंदिया अपुरे मनुष्यबळ व साधनसामुग्रीचा अभाव गस्तीवर बहिष्कार.सभेमध्ये एकमताने निर्णय ______________________________ सभेत हुतात्म स्व. शामु शरणागत यांना वन कर्मचाऱ्याकडून भावपूर्ण श्रद्धांजली. _______________________________ वन कर्मचाऱ्यांनी व्यक्त केल्या तीव्र असंतोषाची भावना

traffic tail

महाराष्ट्र राज्य वनरक्षक वनपाल संघटना नागपूर शाखा गोंदिया अपुरे मनुष्यबळ व साधनसामुग्रीचा अभाव गस्तीवर बहिष्कार.सभेमध्ये एकमताने निर्णय ______________________________ सभेत हुतात्म स्व. शामु शरणागत यांना वन कर्मचाऱ्याकडून भावपूर्ण श्रद्धांजली. _______________________________ वन कर्मचाऱ्यांनी व्यक्त केल्या तीव्र असंतोषाची भावना