क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर सहयोग हॉस्पिटल द्वारा आयोजित ‘स्वप्नपंख’ — सावित्री आरोग्य सेविका वार्षिक महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंदिया(निखिल अ.मुनीश्वर):————- —
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सहयोग हॉस्पिटल ने समाज के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए ‘सावित्री आरोग्य सेविका वार्षिक महोत्सव – 2026’ का भव्य आयोजन किया। सामाजिक सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाला सहयोग हॉस्पिटल अपने प्रबंध निदेशक श्री जयेशचंद्र रामादे के इस संकल्प — “हर गाँव, हर घर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना” — को साकार करने हेतु निरंतर कार्यरत है।
इस संकल्प को धरातल पर उतारने में सहयोग हॉस्पिटल की हेल्थ एंड वेलनेस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान में संस्था से जुड़ी 1,500 से अधिक सावित्री आरोग्य सेविकाएँ ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं। इसी समर्पण और सेवा भावना को सम्मान देने तथा सेविकाओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से यह वार्षिक महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें सेविकाओं ने नृत्य, नाटक एवं गीतों जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण व्याप्त रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोरख भामरे (आईपीएस), जिला पुलिस अधीक्षक, गोंदिया रहे। इस अवसर पर श्री रमण रामादे (संस्थापक — सहयोग समूह), श्री जयेशचंद्र रामादे (सीएमडी — सहयोग समूह), श्रीमती शीतल रामादे (एमडी — सहयोग समूह) तथा डॉ. अजीत कुमार (सीईओ — सहयोग हॉस्पिटल) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभा को संबोधित करते हुए श्री जयेशचंद्र रामादे ने कहा कि सहयोग समूह निरंतर समाजसेवा में संलग्न है, विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में। महिलाओं में बढ़ते स्तन कैंसर के मामलों को ध्यान में रखते हुए सहयोग हॉस्पिटल द्वारा स्तन कैंसर जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत ‘स्वस्थ सहेली किट’ का शुभारंभ किया गया। यह किट महिलाओं को स्वयं स्तन परीक्षण करने में सहायता प्रदान करती है। इसमें 30 बिंदुओं की चेकलिस्ट, स्वयं परीक्षण की विस्तृत मार्गदर्शिका तथा एक विशेष कूपन शामिल है, जिसके माध्यम से महिलाएँ सहयोग हॉस्पिटल में निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान 10,000 ‘स्वस्थ सहेली किट’ वितरित की गईं तथा आगामी छह महीनों में 1 लाख किट सावित्री आरोग्य सेविकाओं के माध्यम से महिलाओं तक पहुँचाई जाएँगी।
इसी उद्देश्य से सहयोग हॉस्पिटल द्वारा अनेक सामाजिक स्वास्थ्य परियोजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनमें कुपोषण परियोजना एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस टीम घर-घर जाकर बच्चों की स्वास्थ्य जाँच करती है तथा आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क परीक्षण एवं परामर्श उपलब्ध कराती है।
इसके अतिरिक्त शहीद सैनिक परिवार कल्याण योजना के माध्यम से सहयोग हॉस्पिटल देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता है — चाहे वे सेना, पुलिस, वायुसेना या नौसेना से संबंधित रहे हों।
इस भव्य आयोजन की सफलता में डॉ. सौरभ वर्धानी (यूनिट हेड), डॉ. विश्वेश्वर वेरुळकर (एजीएम — हेल्थ एंड वेलनेस), श्री चंद्रशेखर बोपचे (सीनियर मैनेजर), श्रीमती श्रीमती श्रधा टेंभरे (जिला प्रमुख — गोंदिया), श्री सौरभ मूंदडा (जिला प्रमुख — बालाघाट), ), कुमारी रोझीली गायकवाड़ (डिप्टी मैनेजर — प्रशिक्षण एवं विकास), कुमारी प्राची दालू (असिस्टेंट मैनेजर — कुपोषण, साकी एवं स्माइल ट्रेन परियोजना) सहित 1,500 से अधिक सावित्री आरोग्य सेविकाओं का अतुलनीय योगदान रहा।
अंत में सहयोग हॉस्पिटल ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए यह संकल्प व्यक्त किया कि संस्था भविष्य में भी समाज को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु सतत प्रयासरत रहेगी।

Agm News 24
Author: Agm News 24

और पढ़ें

IAS Officers Transfer : बदलीचा धमाका! राज्यातील 25 आयएएस अधिकाऱ्यांच्या बदल्या; पाहा संपूर्ण यादी एका क्लिकवर IAS Officers Transfer News: राज्य सरकारने एकाच वेळी 25 वरिष्ठ सनदी अधिकाऱ्यांच्या (IAS) बदल्यांचे आदेश जारी केले आहेत.

सडक अर्जुनी येथे एकल महिला सक्षमीकरण कार्य शाळेचे आयोजन,(२३० महिलांना साडीचोळी चे वाटप),एकल महिलांसाठी महिला सक्षमीकरण व स्वावलंबन कार्यशाळा आयोजित करणारी पहिली सडक अर्जुनी नगरपंचायत ठरली राज्यात पहिली

मांडोदेवी देवस्थानमध्ये ३४व्या सर्वजातीय सामूहिक विवाहात लक्ष्‍यापेक्षा अधिक १९१ जोडपी विवाहबद्ध माँ मांडोदेवी धार्मिक पर्यटनस्थळाचे भव्य रूपांतरण घडविण्यास आम्ही कटिबद्ध — राज्य मंत्री एड. आशिष जायसवाल सामूहिक विवाह समिती दोन कुटुंबांचा वेळ व खर्च वाचवणारे महत्त्वाचे व्यासपीठ — आमदार विनोद अग्रवाल

IAS Officers Transfer : बदलीचा धमाका! राज्यातील 25 आयएएस अधिकाऱ्यांच्या बदल्या; पाहा संपूर्ण यादी एका क्लिकवर IAS Officers Transfer News: राज्य सरकारने एकाच वेळी 25 वरिष्ठ सनदी अधिकाऱ्यांच्या (IAS) बदल्यांचे आदेश जारी केले आहेत.

सडक अर्जुनी येथे एकल महिला सक्षमीकरण कार्य शाळेचे आयोजन,(२३० महिलांना साडीचोळी चे वाटप),एकल महिलांसाठी महिला सक्षमीकरण व स्वावलंबन कार्यशाळा आयोजित करणारी पहिली सडक अर्जुनी नगरपंचायत ठरली राज्यात पहिली