Edition

📅
-- --:--:--

👇बातम्या ऐकण्यासाठी येथे क्लिक करा

जिल्हा सहकार बोर्ड की आमसभा दीपक कदम की अध्यक्षता में सम्पन्न

खासदार श्री राजेंद्र जैन इनका हुआ सत्कार
==================
गोंदिया(अनिल मुनीश्वर):-
गोंदिया ज़िला सहकारी बोर्ड के हाल ही चुनाव सम्पन्न हुए इस चुनाव भाजपा सहकार नेता दीपक कदम अध्यक्ष तथा आमगांव के गुड्डा गहरवार उपाध्यक्ष बने थे।इस संस्था की चुनाव के बाद पहली आमसभा स्थानीय गीन लैंड लॉन गोंदिया में सम्पन्न हुई इस सभा की अध्यक्षता दीपक कदम ने की, सभा में सभी निर्वाचित संचालक विकास महारवाड़े , सुखचंद राउत, भैयालाल चन्देवार,संतोष बिसेन, राधाकृष्ण ठाकुर, रमेश टेंभरे, मूलचंद कटरे, खुशाल काशीवार, मेघनाथ येडे,परेश उजवने , किशोर राहंगडाले, भारत शुक्ला, नेहा मिश्रा, स्नेहा यादव के अलावा ज़िला बैंक के अध्यक्ष तथा ख़ासदार श्री राजेंद्र जैन ,उपाध्यक्ष श्री भैरसिंह नागपुरे, बैंक संचालक दुर्गा ठाकरे, प्रमोद संगीतवार, जनता बैंक के अध्यक्ष दिनेश दादरिवाल, महिला बैंक की अध्यक्ष माधुरी नासरे, ज़िला मजूर संघ अध्यक्ष बंटी मिश्रा, मच्छीमार संघ मुकेश शिवहरे, पूर्व बैंक संचालक राजू एन जैन,पूर्व पार्षद भावना कदम, देवेन्द्रनाथ चौबे इसके अलावा कृषि बाजार समिति के संचालक, मजूर संघ संचालक सहित मान्यवर उपस्थित थे।

 मनोगत व्यक्त करते हुए अध्यक्ष दीपक कदम ने कहा कि इस संस्था के माध्यम से जिले में सहकार क्षेत्र में कार्य कर सहकार को विकसित करना है इसके लिए सभी तालुका में जल्द ही प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा जिले की सभी प्रकार की संस्था के प्रतिनिधि को प्रशिक्षण दिया जाएगा.
वैसे ही जिले की हर तालुका से महाराष्ट्र में प्रशिक्षण दौरा आयोजित किया जाएगा और पूरे महाराष्ट्र में बड़ी सहकारी संस्थाओं को भेट दी जाएगी और उनके कारबार और व्यापारिक दृष्टि से प्रशिक्षण दौरा करने का उद्देश्य रहेगा ऐसा दीपक कदम ने कहा।

नव नियुक्त खासदार श्री राजेंद्र जैन का सत्कार
जिला बैंक के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जैन सांसद बनने पर उनका शाल और भेटवस्तु देकर अध्यक्ष दीपक कदम, उपाध्यक्ष प्रवीण गहरवार ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजेद्र जैन ने इस संस्था के अध्यक्ष दीपक कदम और पूरे संचालक मंडल को बधाई देते हुए संस्था के माध्यम से प्रशिक्षण के कार्य में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैंक उपाध्यक्ष भैरसिंह नागपुरे ने कहा
की यह जिले की सबसे महत्वपूर्ण संस्था है इसके माध्यम से पूरे जिले में सहकार क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा सकता है। संचालक मंडल ने सभी तालुका में संस्था प्रतिनिधि को मिलकर प्रशिक्षण का आयोजन करना चाहिए।
इस अवसर पर दिनेश दादरीवाल, माधुरी नासरे, दुर्गा ठाकरे, प्रमोद संगीतवार, बंटी मिश्रा इनका भी सत्कार किया गया।
इस सभा में गोंदिया, गोरेगांव, सड़क अर्जुनी, अर्जुनी मोर, देवरी, सालेकसा, आमगांव और तिरोड़ा की संस्थाओं के करीब 200 प्रतिनिधि उपस्थित थे। कई वर्षों बाद इस संस्था की आमसभा में जिले के सहकार क्षेत्र के शीर्षस्थ नेता और संस्था प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज कराई ऐसी चर्चा प्रतिनिधि कर रहे थे।
कार्यक्रम का संचालन सहकार विकास अधिकारी डी जे नंदनवार ने किया तथा आभार उपाध्यक्ष प्रवीण गहरवार ने माना।

agmnews24
Author: agmnews24

Social share icon buttons

Share करें

✓ Link copy हो गया!

अधिक वाचा

समता, बंधुता आणि मानवता हाच खरा बुद्धांचा धम्म! इंजि. आनंद चंद्रिकापुरे यांचे प्रतिपादन; तुमसर येथे धम्मचक्र प्रवर्तन दिन उत्साहात साजरा सुप्रसिद्ध गायिका सोनम पवार यांच्या गायनसेवेने उपस्थितांची मने जिंकली

समता, बंधुता आणि मानवता हाच खरा बुद्धांचा धम्म! इंजि. आनंद चंद्रिकापुरे यांचे प्रतिपादन; तुमसर येथे धम्मचक्र प्रवर्तन दिन उत्साहात साजरा सुप्रसिद्ध गायिका सोनम पवार यांच्या गायनसेवेने उपस्थितांची मने जिंकली

error: Content is protected !!